- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh vs zimbabwe 1st t20i soumya sarkar liton das guide guide bangladesh to 48 run win 3966002
BAN vs ZIM, 1st T20I: सौम्स सरकार, लिटन दास के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने जीता पहला मुकाबला
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जिम्बाब्वे 152 रन पर ऑलआउट हो गया.
Published On Mar 10, 2020, 08:01 AM IST
Last UpdatedMar 10, 2020, 08:01 AM IST
जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद मेजबान बांग्लादेश ने (Bangladesh vs Zimbabwe) टी20 सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ की है. ढाका के शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे पर 48 रन से जीत दर्ज की. मैच के हीरो सौम्य सरकार (नाबाद 62) और लिटन दास (59) रहे.
वनडे टीम का कप्तान बनाए गए तमीम इकबाल ने इस मैच में 33 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों के सहारे 41 रन बनाए. मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 200 रन का स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को 19वें ओवर में 152 रन पर ऑलआउट कर दिया.
पढ़ें:- ब्रायन लारा को 4 या 5 दिनों के टेस्ट से नहीं पड़ता फर्क; केवल नतीजे देखना चाहता है ये दिग्गज
जिम्बाब्वे के लिए तिनाशे कामुहुकाम्वे ने 28, कार्ल मुम्बा ने 25 और कप्तान सीन विलियम्स, रिकमंड मुतुम्बामी और डोनाल्ड तिरिपाना ने 20-20 जबकि सिकंदर रजा ने 10 रन बनाए.
बांग्लादेश की ओर से अमिनुल इस्लाम और मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन-तीन जबकि सैफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और आफिफ हुसैन ने एक-एक विकेट लिया.
पढ़ें:- Ranji Trophy Final: फाइनल मैच के पहले दिन चमके बंगाल के गेंदबाज; सौराष्ट्र ने बनाए 206/5 रन
इससे पहले बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर बनाया. मेजबान टीम के लिए सरकार ने 32 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के जबकि लिटन दास ने 39 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. सरकार को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.