ढाका टेस्ट में शतक जड़ने वाले ब्रैंडन टेलर ने कहा, खेल खत्म नहीं हुआ है

जिम्बाब्मे के बल्लेबाज ने कहा मैच को ड्रॉ कराने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 13, 2018, 08:52 PM IST

Published On Nov 13, 2018, 08:52 PM IST

Last UpdatedNov 13, 2018, 08:52 PM IST

Brendan Taylor © AFP

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 304 पर ऑलआउट होने के बाद जिम्बाब्वे टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। पहली पारी में बनाए 522 के विशाल स्कोर की मदद से तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश टीम 218 रनों की बढ़त पर है। हालांकि जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर का कहना है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है।

तीसरे दिन 110 रनों की शानदार पारी खेलने वाले टेलर ने कहा, “ये खत्म नहीं हुआ, बिल्कुल भी नहीं लेकिन इस मैच को ड्रॉ कराना भी हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी। हमने 105 ओवर बल्लेबाजी की है। अगर हम चार सेशन बल्लेबाजी करते हैं, जिसका मतलब है पांचवें दिन 120 ओवर। वास्तव में हमारे लिए इस मैच को ड्रॉ कराना चमत्कार होगा लेकिन हमे विश्वास बनाए रखना होगा कि हमारे पास ऐसा कर पाने वाले बल्लेबाज और मानसिक शक्ति है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेलर ने आगे कहा, “मैं आपको बता नहीं सकता कि हमारे लिए ये क्या मायने रखता ह। ये एक अद्भुत एहसास और शानदार उपलब्धि होगी। बांग्लादेश ने सालों से अपने घर में हमे दबाव में रखा है। इसलिए खुलना में केवल एक टेस्ट मैच जीतना भी बड़ी बात थी। ये ऐसी जीत है जिसे मैं सालों तक याद रखूंगा। खेलने के लिए काफी कुछ है। आज रात यही चर्चा होगी कि हमारे पास खेलने के लिए बहुत कुछ है। हारने या फिर निराश होने की कोई बात नहीं है, हमे लड़ते रहना है।”

टीम की रणनीति के बारे में बात करते हुए टेलर ने कहा, “हम अब भी पीछे हैं। वो 220 रनों से आगे हैं। अगर मैं बांग्लादेश की जगह होता तो फिर से गेंदबाजी करता क्योंकि अगर हम 300 भी बना लेते हैं तो बांग्लादेश केवल 80 रनों का पीछा करेगा। वो शायद दो सेशन बल्लेबाजी करना चाहते हैं और हम निश्चित तौर पर पीछे हैं। जब एक टीम 500 रन बनाती है तो वो बहुत कम हारते हैं। हमे अपने आप को मौका देने के लिए इस पारी में कम से कम 400-450 बनाने हैं। हमे दूसरी पारी में अपना चरित्र दिखाना होगा। जो भी है सीरीज जीतने की कोशिश करनी होगी। क्योंकि कल से ये और कठिन होने वाला है। अगर हम पांचवें दिन तक जाते हैं, विकेट और मुश्किल हो जाएगा। अगर पहरी पारी में तैजुल ने पांच विकेट लिए हैं तो दूसरी पारी में उसका सामना करना और मुश्किल होगा।”

Editor's Pick