- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh vs Zimbabwe, 2nd Test: Mushfiqur bhai guided me throughout my innings, says Mominul Haque
मोमिनुल हक ने शतकीय पारी का श्रेय साथी मुशफिकुर रहीम को दिया
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम 1-0 से आगे है।
Published On Nov 11, 2018, 09:08 PM IST
Last UpdatedNov 11, 2018, 09:08 PM IST
mominul-haque © AFP
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 161 रन की पारी खेलने वाले बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने इसका श्रेय साथी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम को दिया है।
इस समय ढाका में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 303 रन बना लिए हैं।
उसकी ओर से मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम ने चौथे विकेट पर 266 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुशफिकुर 111 रन पर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने ये शानदार पारी उस समय खेली जब बांग्लादेश को इसकी सख्त जरूरत थी क्योंकि एक समय उसके 3 विकेट पर 26 रन के कुल योग पर निकल चुके थे।
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मोमिनुल हक ने कहा, ‘ वास्तव में हमारी नजर अर्धशतक या शतक पर नहीं थी। तीन विकेट गिरने के बाद हम केवल अपने गेम पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। मुझे लगता है कि जब आप शतक बनाते हो तो आपके लिए ये भावनात्मक क्षण होता है। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इसे कैसे सेलिब्रेट करूं।’
दो मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम 1-0 से आगे है।
बकौल मोमिनुल हक, ‘ अहम साझेदारी का श्रेय मुशफिकुर रहीम को जाता है जिन्होंने समय-समय पर मुझे अहम सलाह दी। मुशफिकुर भाई ने मुझे पारी के दौरान मार्गदर्शन की। इस दौरान मुझे यह पता चला कि आखिर क्यों उन्हें बांग्लादेश के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है। मुझे लगता है कि जो उन्होंने मुझे पारी के दौरान छोटी-छोटी चीजें बताई वो मुझे बहुत काम आई।’