- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh Vs Zimbabwe: Bit of weakness in my hand, very less chance to play 2nd Test, Says Tamim Iqbal
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी वापसी नहीं कर पाएंगे तमीम इकबाल
एशिया कप के दौरान कलाई में चोट लगने के बाद से ही तमीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं।
Published On Nov 08, 2018, 07:13 PM IST
Last UpdatedNov 08, 2018, 07:13 PM IST
Tamim Iqbal (File Photo) © AFP
जिम्बाब्वे की टीम ने बांग्लादेश को उसके ही घर में टेस्ट मैच में 151 रन से मात दी। जिम्बाब्वे ने 17 साल बाद विदेश में कोई टेस्ट मैच जीता है। बांग्लादेश के कई बड़े खिलाड़ी इस वक्त चोटिल हैं। उम्मीद की जा रही थी कि जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ठीक हो जाएंगे, लेकिन ये संभव नहीं है।
एशिया कप के दौरान तमीम इकबाल कलाई में गेंद लगने के कारण चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान वो वापसी नहीं कर पाए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 11 नवंबर से खेला जाना है। उम्मीद की जा रही थी कि तमीम वापसी कर टीम को मजबूती देंगे।
तमीम इकबाल ने कहा, “मैंने स्पिन गेंदबाजी के सामने खेलना शुरू कर दिया है। मेरे हाथ में अब दर्द नहीं है, लेकिन मेरे हाथ में थोड़ी कमजोरी जरूर है। कुछ खास शॉट खेलने पर मुझे दर्द होता है। अगर मैं कुछ ताकत वाला काम करूंगा तो ये दर्द चला जाएगा। आज तीसरा दिन है जब मैं नेट्स में बल्लेबाजी कर रहा हूं। स्पिन को खेलने और 130-140 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज गेंदबाजों को खेलने में काफी अंतर होता है। फिलहाल मेरे लिए सभी चीजें बेहद सकारात्मक घट रही हैं।”
तमीम इकबाल ने कहा, “अगले तीन दिनों तक मेरा नेट्स सेशन होगा। उसके बाद ही मैं कह सकूंगा कि आगे क्या होगा। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेरा खेलना मुश्किल है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लिए तैयार हूं।” अब उम्मीद की जा रही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज से पहले वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।