श्रीलंका के खिलाफ मैच में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले तमीम पर लगा जुर्माना

मेजबान बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती।

Edited By : Cricket Country Staff |May 30, 2021, 10:17 AM IST

Published On May 30, 2021, 10:17 AM IST

Last UpdatedMay 30, 2021, 10:17 AM IST

तमीम इकबाल © AFP (File Photo)

आईसीसी ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

बांग्लादेश को इस मैच में श्रीलंका के हाथों 97 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मेजबान बांग्लादेश 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने एक बयान में कहा, “तमीम को आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभ्रद भाषा के इस्तेमाल का जिक्र है।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने कहा- मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी

आईसीसी ने साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है।

मामला शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल रीव्यू के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आगे कहा कि तमीम ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है। मैदानी अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और तनवीर अहमद, टेलीविजन अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अधिकारी मसूदुर रहमान ने तमीम पर यह आरोप लगाए थे।

Editor's Pick