ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए लिटन दास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 26, 2021, 08:25 PM IST

Published On Jul 26, 2021, 08:25 PM IST

Last UpdatedJul 26, 2021, 08:25 PM IST

लिट्टन दास (AFP)

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास निजी कारणों की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली घरेलू टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट ऑपरेशन चैयरमैन अकरम खान ने क्रिकबज को बताया कि लिटन जिम्बाब्वे से जल्द ही स्वदेश वापस रवाना होंगे।

लिटन चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम दो टी20 में नहीं खेल सके थे और वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरूआती कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकरम ने क्रिकबज से कहा, “लिटन जल्द ही स्वदेश वापस जा सकते हैं क्योंकि वो अपने परिवार के सदस्य के साथ रहना चाहते हैं जो बीमार हैं। लिटन शुरूआती दो टी20 मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।”

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच रद्द किया

इससे पहले, मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे दौरे से बीच में ही आ गए थे और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। तमीम इकबाल घुटने में चोट के कारण करीब दो महीने के लिए बाहर हो गए हैं।

Editor's Pick