add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश का शर्मनाक रिकॉर्ड, महज 43 रन पर सिमटी पहली पारी

बांग्‍लादेश का महज एक बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सका।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 4, 2018 10:33 PM IST

तेज गेंदबाज केमार रोच की घातक गेंदबाजी की मदद से वेस्‍टइंडीज ने सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच के पहले दिन बांग्‍लादेश की पहली पारी 43 रन पर समेट दी। यह बांग्‍लादेश की टेस्‍ट क्रिकेट के किसी एक पारी में सबसे न्‍यूनतम स्‍कोर है। सर विवियन रिचडर्स स्‍टेडियम में जारी इस मैच में  बांग्‍लादेश की टीम पहली पारी में 18.4 ओवर ही खेल पाई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/james-anderson-eyes-lancashire-return-against-yorkshire-in-county-matches-724229″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्‍लादेश का सिर्फ एक बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सका। उसकी आरे से लिटटन दास ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। बांग्‍लादेश की ओर से विंडीज ने टॉस जीतकर बांग्‍लादेश को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

बांग्‍लादेश की आधी टीम महज 18 रन के कुल योग पर पवेलियन लौट चुकी थी। ओपनर तमीम इकबाल ने 4 रन बनाए। उन्‍हें तेज गेंदबाज केमार रोच ने डॉवरिच के हाथों कैच कराया। रोच ने अपना दूसरा शिकार मोमिनुल हक के रूप में किया।

मोमिनुल को रोच ने एक रन के निजी योग पर शाई होप के हाथों कैच कराया। पूर्व कप्‍तान मुशफिकुर रहीम, वर्तमान कप्‍तान शाकिब अल हसन और महमूदुल्‍ला को रोच ने खाता भी नहीं खोलने दिया।

नुरुल हसन चार जबकि मेहदी हसन एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कमरुल इस्‍लाम खाता भी नहीं खोल सके जबकि डेब्‍यू टेस्‍ट खेल रहे अबू जायेद को दो रन पर जेसन होल्‍डर ने अपना शिकार बनाया। रुबेल हुसैन छह रन पर नाबाद लौटे।

बांग्‍लादेश की ओर से रोच ने पांच जबकि मिगुएल कमिंस ने तीन विकेट लिए। होल्‍डर के खाते में दो विकेट गए।

TRENDING NOW

तब 62 रन पर आउट हुई थी बांग्‍लादेश की टीम

इससे पहले बांग्‍लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2007 में 62 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इससे पहले ये उसका सबसे न्‍यूनतम स्‍कोर था।