पीसीबी के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रतिबंधित शारजील

पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के शुरू होने के बाद निलंबित हुआ और स्वदेश भेजा गया 29 साल का यह क्रिकेटर सितंबर 2019 में दोबारा क्रिकेट खेलने योग्य हो जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 22, 2018, 03:27 PM IST

Published On Dec 22, 2018, 03:27 PM IST

Last UpdatedDec 22, 2018, 03:27 PM IST

Sharjeel-Khan © Getty Images (file image)

स्पॉट फिक्सिंग मामले में 5 साल का प्रतिबंध झेल रहे टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज शारजील खान जल्दी वापसी की कोशिश के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में हिस्सा होने पर सहमत हो गए हैं।

पढ़ें: एलिस पेरी ने खेली टी-20 करियर की श्रेष्‍ठ पारी, लगाया दूसरा शतक

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के शुरू होने के बाद निलंबित हुआ और स्वदेश भेजा गया 29 साल का यह क्रिकेटर सितंबर 2019 में दोबारा क्रिकेट खेलने योग्य हो जाएगा।

पीसीबी में एक विश्वस्त सूत्र ने कहा, ‘हां, शारजील ने उस पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण स्वीकार कर लिए हैं और वह भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत चलने वाले रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयार हैं।’

पढ़ें: ‘अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हारता है भारत तो करने होंगे बड़े बदलाव’

29 साल के शारजील ने पाकिस्‍तान की ओर से एक टेस्‍ट और 25 वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है। उन्‍होंने 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। शारजील ने टेस्‍ट में 44 जबकि वनडे में 812 रन बनाए हैं। टी-20 में शारजील के नाम 360 रन दर्ज हैं।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick