×

मेरे ऊपर से दबाव कम हुआ हैः बरिंदर स्रान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद राहत महसूस कर रहे है बरिंदर

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 14, 2016 1:10 PM IST

पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद खुद पर से दबाव कम महसूस कर रहे हैं बरिंदर स्रान © AFP
पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद राहत महसूस कर रहे हैं बरिंदर स्रान © AFP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत करने वाले भारतीय टीम की नई पेस सनसनी बरिंदर स्रान ने स्वीकार किया कि पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन पर से दबाव कम हो गया है। बरिंदर ने साथ में ये भी कहा कि वह अपनी गेंदबाजी को और धारदार बनाने के लिए ‘स्लोअर वन’ पर ध्यान दे रहे हैं। बरिंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण भारतीय टीम ये मैच 5 विकेट से हार गई। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन वनडे प्रिव्यू: सीरीज में बराबरी करने उतरेगा भारत

पंजाब के लिए खेलने वाले बरिंदर ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मेरे ऊपर से थोड़ा प्रेशर कम हुआ हैं, मैं फिलहाल अपनी गेंदबाजी में और पैनापन लाने के लिए काम कर रहा हूं। मैने पहले मैच में स्लो बाउंसर डालने की कोशिश की लेकिन मैं इसमें सफल नहीं हो सका लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने अच्छी गेंदबाजी की। ALSO READ: जानिए कैसा रहा है ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन

बरिंदर ने बताया कि मैच के एक दिन पहले टीम मीटिंग में उनको बताया गया कि मैं पहले मैच में खेलूंगा, यह मेरे लिए किसी सपने जैसा था। एक क्रिकेटर के रूप में हर खिलाड़ी भारत के लिए खेलना चाहता है। सभी ने मूझे शुभकामनाएं दी और टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने मूझसे कहा कि मेरे अंदर अच्छा प्ररदर्शन करने की क्षमता है।

TRENDING NOW

एरन फिंच के रूप में अपने पहले विकेट के बारे में बरिंदर ने कहा कि यह एक खूबसूरत एहसास था, डेविड वार्नर को आउट करना भी मेरे लिए अहम रहा क्योंकि वो एक बहुत बड़े बल्लेबाज हैं। बरिंदर ने आगे कहा कि मूझे ज्यादा खुशी होती अगर मैं स्मिथ और बेली की साझेदारी को तोड़ पाता और हम सफलता पूर्वक लक्ष्य को बचा पाते। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बरिंदर दूसरे वनडे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।