बार्मी आर्मी ने विराट को 'चिढ़ाया', टि्वटर पर शेयर किया वीडियो

विराट कोहली की किस्मत वाकई उनसे रूठी हुई है। एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में भी वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। बेन स्टोक्स की गेंद अचानक उछली और उसने बल्ले का बाहरी किनारा ले लिया। इसके बाद विकेट के पीछे भी अलग खेल हुआ...

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 04, 2022, 10:09 AM IST

Published On Jul 04, 2022, 10:09 AM IST

Last UpdatedJul 04, 2022, 10:09 AM IST

एजबेस्टन: विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ इंग्लैंड की बार्मी आर्मी (Barmy Army) का रिश्ता हमेशा से खट्टा-मीठा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते रहते हैं। हालांकि दोनों के बीच रिश्ते हमेशा से खटास भरे नहीं रहे हैं। साल 2017-18 में बार्मी आर्मी ने कोहली को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का खिताब दिया था। हालांकि रविवार को बार्मी आर्मी ने रविवार को विराट कोहली के आउट होने के बाद एक बार फिर उन पर ताना कसा। कोहली एजबेस्टन टेस्ट में आउट होकर पविलियन लौट रहे थे तब बार्मी आर्मी ने विराट को ‘चीरीयो’ कहकर चिढ़ाया। चीरीयो अलविदा के वक्त शुभकामनाओं के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है।

विराट कोहली को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक शानदार गेंद पर आउट किया। कोहली की किस्मत का भी दोष इसमें कहा जा सकता है कि गेंद टप्पा खाने के बाद अचानक उठी और उनके बल्ले का किनारा ले गई। विकेटकीपर सैम बिलिंग्स कैच को लपक नहीं पाए और गेंद दस्तानों से लगकर हवा में गई। हालांकि पहली स्लिप में खड़े जो रूट ने सतर्कता दिखाई और गेंद को कैच कर लिया। और इस तरह कोहली को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली जब 40 गेंद पर 20 रन बनाकर पविलियन लौटे, बार्मी आर्मी स्टैंड में खड़े होकर ‘चीरीयो’ के नारे लगा रही थी। बार्मी आर्मी ने अपने टि्वटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।

इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया- “Cheerio @imVkohli #ENGvIND.

भारत ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 125 रन बना लिए थे। भारत की कुल बढ़त अब 257 रन की हो गई है। चेतेश्वर पुजारा 50 और ऋषभ पंत 30 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick