जिंग्‍स स्‍टंप का इस्‍तेमाल किया गया था। जिंग स्‍टंप में बेल्‍स या विकेट के अपनी जगह से हिलने के साथ ही उसमें लाइट जलने लगती है। बाद में जिंग्‍स स्‍टंप को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में भी लाया गया

बीबीएल के प्रमुख किम मैकोनी ने नए प्रयोग पर कहा, “मेरे लिए ये एक अच्‍छा प्रयोग है, जो बताता है कि बीबीएल आखिर है क्‍या। कुछ लोगों को बदलाव पसंद नहीं है, लेकिन मैं लोगों को चैलेंज करना चाहूंगा कि आखिरी बार उन्‍होंने कब मैच में सिक्‍के का इस्‍तेमाल होते देखा था।”

पढ़े – एडिलेड में रिषभ पंत ने की पैट कमिंस की स्लेजिंग, वायरल हुआ वीडियो

सिक्‍के की जगह बल्‍ले को उछालने पर आम धारणा ये हो सकती है कि बल्‍ला जमीन पर प्‍लैट साइड पर जाकर ज्‍यादा बार गिरेगा। किम मैकोनी का इसपर कहना है कि वो कस्‍टमाइज बल्‍ले का इस्‍तेमाल करेंगे, जिससे उसके दोनों तरफ गिरने की बराबर संभावना होगी। उन्‍होंने कहा, “हमने बैट निर्माताओं से बात कर वजन को टेस्‍ट करने के बाद टॉस के लिए सही बैट बनवाए हैं।”