मैच के बाद सूर्या ने बताई पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलती, कहा हमने 15-20 रन ज्यादा बना दिए
IND vs PAK: मैच के बाद सूर्या ने बताई पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलती, कहा हमने 15-20 रन ज्यादा बना दिए
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इस पिच पर 155-160 का स्कोर भी प्रतिस्पर्धी हो जाता. लेकिन जैसे ही हमने 175 का स्कोर बनाया तो हमें लगा कि 15-20 रन ज्यादा बन गए हैं.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 15, 2026 11:44 PM IST
Suryakumar-Yadav
भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. भारत ने इस जीत के साथ ही सुपर 8 में जगह बना ली है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की इस पिच पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था. भारत ने इस पिच पर 175 रन का स्कोर बनाया. और सूर्या ने माना कि यह स्कोर काफी अच्छा था.
भारत के 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत के हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम पूरे 18 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सूर्यकुमार यादव बोले 15 रन ज्यादा बना दिए
भारत ने इससे पहले इशान की 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी और तिलक वर्मा (25) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 87 रन की पार्टनरशिप की. इस साझेदारी ने भारत को सात विकेट पर 175 के स्कोर पर पहुंचने में मदद की.
सूर्यकुमार ने कहा कि इस पिच पर 165 रन के स्कोर पर भी कड़ा मुकाबला होता. लेकिन भारतीय टीम 15-20 रन ज्यादा बनाने में कामयाब रही. सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ‘इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था. पहले बल्लेबाजी करते समय यह कहना मुश्किल था कि क्या स्कोर प्रतिस्पर्धी होता. लेकिन जैसे ही हम 175 पर पहुंचे तो हमें लगा कि हमने प्रतिस्पर्धी स्कोर से 15-20 रन अधिक बना लिए हैं. 155 रन पर यह बहुत करीबी मुकाबला होता.’
सूर्या ने की ईशान और बल्लेबाजों की तारीफ
भारतीय कप्तान ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा वे खेलना चाहते थे. सूर्यकुमार ने कहा, ‘हमने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते थे. इशान ने भी उसकी तरह की बल्लेबाजी की (जैसी वह पिछले कुछ मुकाबलों और घरेलू क्रिकेट में कर रहा था). इशान ने कुछ अलग सोचा. एक रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद किसी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी और उसने कमाल का काम किया.’
उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से उन्होंने (तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह) ने बल्लेबाजी की, वह काबिलेतारीफ है. हार्दिक ने नई गेंद से प्रहार किया और फिर बुमराह ने दिखाया कि वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं. सभी को योगदान देते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.