- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Battle against Corona: Bengal captain Abhimanyu Easwaran gave 2.5 lakh rupees for migrant workers
बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रवासी श्रमिकों तक खाना पहुंचाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए
रणजी टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने देहरादून पुलिस को 2.5 लाख रुपए दान किए।
Published On Apr 12, 2020, 12:03 PM IST
Last UpdatedApr 12, 2020, 12:03 PM IST
अभिमन्यू ईश्वरन (Facebook)
बंगाल रणजी टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान अपने गृहनगर देहरादून में फंसे प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए पुलिस बल को ढाई लाख रुपये दान दिए।
कोरोना वायरस के संक्रमण से भारत में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई है जबकि 8,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में है।
बंगाल क्रिकेट संघ की ओर से जारी बयान में ईश्वरन ने कहा, ‘‘इस कठिन समय में हमें एकजुटता के साथ दूसरों की मदद करनी होगी। हमने सीमा के पास फंसे हुस प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए देहरादून पुलिस को 2.5 लाख रुपये का दान दिया है।’’
लॉकडाउन बढ़ने पर अनिश्चितकाल के लिए रद्द हो सकता है IPL 2020
उन्होंने कहा, ‘‘हमने 100 से अधिक वंचित परिवारों के घर भोजन और राशन पहुंचाया है। जब जरूरत इतनी ज्यादा हो तो ये काफी नहीं है लेकिन हमें मदद करने में खुशी हुई।’’