add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: बिग बैश लीग में जमकर ड्रामा, थर्ड अंपायर ने दबाया गलत बटन, बल्लेबाज-फील्डर सब हैरान

ऑस्ट्रेलिया में इस समय बिग बैश लीग का आयोजन हो रहा है. बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में जमकर ड्रामा हुआ. इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिससे खिलाड़ी सहित फील्ड अंपायर भी हैरान रह गए. दरअसल टीवी अंपायर ने फैसले देते वक्त बड़ी भूल की,...

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 7, 2024 11:27 AM IST

ऑस्ट्रेलिया में इस समय बिग बैश लीग का आयोजन हो रहा है. बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में जमकर ड्रामा हुआ. इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिससे खिलाड़ी सहित फील्ड अंपायर भी हैरान रह गए. दरअसल टीवी अंपायर ने फैसले देते वक्त बड़ी भूल की, जिसे लेकर थोड़ी देर के लिए सभी दंग रह गए, हालांकि बाद में टीवी अंपायर ने अपनी गलती सुधारी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

थर्ड अंपायर ने की बड़ी गलती

सिडनी सिक्सर्स की पारी के दौरान तीसरा ओवर लेकर इमाद वसीम गेंदबाजी कर रहे थे. जेम्स विन्स ने इमाद वसीम की गेंद पर सीधा शॉट खेला, जो नन स्ट्राइक पर स्टंप पर जाकर लगी. मेलबर्न स्टार्स ने रन आउट की अपील की, जिसके बाद फील्डर अंपायर ने थर्ड अंपायर को इस फैसले के लिए रेफर किया. टीवी रिप्ले में देखा गया कि बॉल के स्टंप से टकराने से पहले नन स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज का बल्ला क्रीज में आ चुका था. मगर टीवी अंपायर ने बल्लेबाज जोश फिलिप को आउट करार दिया. इसके बाद बल्लेबाज सहित मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल भी हैरान नजर आए. मैदान पर मौजूद अंपायर को भी इस फैसले पर हैरानी हुई, जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाज को रुकने का इशारा किया. हालांकि थर्ड अंपायर को थोड़ी देर बाद ही अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने आउट के फैसले को नॉट आउट में बदला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए मजे

बिग बैश लीग में हुए इस अजब गजब ड्रामा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मजे लिए हैं.

क्या रहा मैच का हाल ?

सिडनी सिक्सर्स की टीम ने इस मुकाबले को सात विकेट से जीता. मेलबर्न स्टार्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 156 रन बनाए थे. सिडनी सिक्सर्स ने जेम्स विन्स के 79 रन की मदद से 18.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. सिडनी सिक्सर्स की टीम इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.