• Home
  • News
  • BBL 2016: Jubilant wicketkeeper forgets to stump Adam Voges

जब जश्न मनाने के चक्कर में विकेट लेना ही भूल गया विकेटकीपर

बिग बैश लीग के इस सत्र में हुआ यह अजीब कारनामा, आउट होने से तो बच गए बल्लेबाज एडम वोग्स लेकिन होना पड़ा रिटायर हर्ट।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 02, 2017, 04:25 PM IST

Published On Jan 02, 2017, 04:25 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2017, 04:25 PM IST

बिग बैश लीग में पर्थ और सिडनी टीमों के बीच खेले गए मैच में हुआ यह कारनामा। ©facebook
बिग बैश लीग में पर्थ और सिडनी टीमों के बीच खेले गए मैच में हुआ यह कारनामा। ©facebook

अगर विकेट कीपिंग का बात करें तो किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन के दिमाग में एक ही नाम आता है वह है महेंद्र सिंह धोनी। भारत के सीमित ओवर के कप्तान धोनी ने कीपिंग के तरीके को ही बदल दिया है। उनकी बिजली से भी तेज स्टंपिंग और बेहतरीन कैच देखने लायक होते हैं। एक मौका तो ऐसा था जब धोनी ने एक ही गेंद पर बल्लेबाज को कैच और स्टंप आउट दोनों कर दिया था। लेकिन आज हम आपकों बताने जा रहे है ऐसे क्रिकेटर के बारें में जिसने कैच आउट की गलत अपील का जश्न मनाने में स्टंप आउट का मौका भी छोड़ दिया। ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट के अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के को पद से हटाने पर ट्विटर प्रतिक्रिया

क्रिकेट के सबसे मशहूर टूर्नामेंट बिग बैश लीग में सिडनी थंडर बनाम पर्थ स्कॉरचर्स मैच में यह अजीब कारनामा हुआ। पर्थ के बल्लेबाज एडम वोग्स क्रीज पर थे और गेंदबाजी कर रहे थे क्रिस ग्रीन। तीन रन के स्कोर पर खेल रहे वोग्स ने ग्रीन की एक गेंद पर स्वीप शॉट खेलना चाहा और चूक गए। गेंद बल्ले के पास से होकर कीपर जे लेन्टन के हाथ में आ गई। लेन्टन को लगा कि बल्लेबाज कैच आउट हो गया इसलिए वह अपील कर विकेट का जश्न भी मनाने लगे। लेकिन जब तक उन्हें एहसास हुआ कि वोग्स कैच आउट नहीं है और वह स्टंपिंग करते तब तक एडम क्रीज के अंदर आ गए थे। ऐसे में लेन्टन ने दोनों ही मौके गवां दिए। ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी को संवार रहे हैं राहुल द्रविड़

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि इस बीच बल्लेबाज एडम वोग्स चोटिल हो गए। गेंद को स्वीप करने के चक्कर में वह कुछ ज्यादा ही आगे निकल गए थे और कीपर के विकेट पर गेंद लगाने से पहले क्रीज में आने की जल्दी में वह खुद को चोटिल कर बैठे। एडम के लिए यह सत्र कुछ अच्छा नहीं रहा है।

Editor's Pick