BBL 2019-20: चोट से उबर मेलबर्न स्टार्स में लौटे डेल स्टेन, नाथन कूल्टर-नाइल

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज साइड स्ट्रेन की वजह से मेलबर्न स्टार्स के पहले दो मैच नहीं खेल सके।

Edited By : Indo-Asian News Service |Dec 26, 2019, 12:26 PM IST

Published On Dec 26, 2019, 12:26 PM IST

Last UpdatedDec 26, 2019, 12:26 PM IST

डेल स्टेन © Getty Images

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और ऑस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर नाइल को बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

अगस्त में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्टेन को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने छह मैच खेलने की इजाजत दी थी। इस सीजन में स्टेन इस ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग में पदार्पण करेंगे। दरअसल स्टेन का बीबीएल डेब्यू टूर्नामेंट की शुरुआत में ही होना था लेकिन साइड स्ट्रेन की वजह से वो पहले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले सके।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टेन अगर फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं चुने जाने जाते हैं तो वो बीबीएल में और ज्यादा मैच खेल सकते हैं।

चोटिल स्टेन की जगह मेलबर्न स्टार्स टीम में शामिल हुआ ये पाकिस्तानी गेंदबाज

स्टेन को आईपीएल टीम रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर ने इस बार नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं कूल्टर नाइल को इस बार मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम साथ जोड़ा है।

मेलबर्न स्टार्स की टीम बीबीएल के इस सीजन में पहले दो मैच जीत चुकी है और टीम को अब शुक्रवार को एडिलेड स्टाइकर्स के साथ खेलना है। जहां इन दो तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है।

Editor's Pick