• Home
  • News
  • BBL 2019: Sandeep Lamichhane joins Melbourne Stars, Mujeeb ur Rahman sign up with Brisbane Heat

बिग बैश लीग में खेलेंगे नेपाल के संदीप लामिछाने

लेग स्पिनर संदीप लामिछाने बीबीएल टीम मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 23, 2018, 02:43 PM IST

Published On Oct 23, 2018, 02:43 PM IST

Last UpdatedOct 23, 2018, 02:43 PM IST

Sandeep Lamichhane (IANS Image)

नेपाल क्रिकेट टीम के युवा लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने बिग बैश लीग के अगले सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे। संदीप ने दो सीजन के लिए मेलबर्न फ्रेंचाइजी के साथ समझौता किया है। 2019 सीजन की तैयारी के लिए संदीप 10 दिसंबर को मेलबर्न स्टार्स टीम के साथ जुड़ जाएंगे। संदीप एसोसिएट देशों के पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जो बिग बैश लीग में हिस्सा लेंगे।

बीबीएल से पहले संदीप दुनिया भर की टी20 लीगों में हिस्सा ले चुके हैं। 2018 सीजन में संदीप इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बने थे। आईपीएल के अलावा संदीप कैरेबियन प्रीमियर लीग, ग्लोबल टी20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हिस्सा ले चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीपीएल में संदीप की टीम सिलहट सिक्सर्स के कोच और पाकिस्तानी क्रिकेट के दिग्गज वकार यूनिस ने इस युवा क्रिकेटर के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं हमेशा ही युवाओं की मदद को तैयार रहाता हूं और अच्छे लेग स्पिनर्स विकेट लेने का बेहतरीन विकल्प होते हैं।”

यूनिस ने आगे कहा, “जब मैने संदीप को 2017 की शुरुआत में देखा था, मुझे पता था कि मैं उसे मौका देना चाहता हूं। हमने बीपीएल 2017 में उसे सिलहट सिक्सर्स में खेलने के लिए बुलाया था लेकिन राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम के चलते वो नहीं आ सका। वो काफी खास और अलग है। उसके पास खुद को दूसरे से अलग करने के लिए कौशल, दृढ़ संकल्प और भूख है। ये उसे एक पूरा पैकेज बनाता है।”

संदीप के अलावा अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने भी बीबीएल टीम ब्रिसबेन हीट के साथ डील साइल की है। मुजीब राशिद खान के बाद बिग बैश लीग खेलने वाले दूसरे अफगानिस्तानी खिलाड़ी होंगे।

Editor's Pick