मैदान में खराब व्यवहार के चलते मिशेल मार्श पर लगा 5,000 डॉलर का जुर्माना

जुर्माना चुकाने के बाद मिशेल मार्श गुरुवार को होने वाले बीबीएल नॉकआउट मुकाबले में खेल सकेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 31, 2021, 02:09 PM IST

Published On Jan 31, 2021, 02:09 PM IST

Last UpdatedJan 31, 2021, 02:09 PM IST

मिशेल मार्श (Twitter)

पर्थ स्कॉर्चर्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श पर मैदान में खराब व्यवहार के कारण 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है लेकिन वो निलंबन से बच गए हैं। इसका मतलब है कि मार्श गुरुवार रात को होने वाले बीबीएल नॉकआउट फाइनल में खेल सकेंगे।

मार्श ने बीबीएल क्वालीफायर में शनिवार रात सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ स्कॉचर्स की नौ विकेट की हार के दौरान एक अंपायर के फैसले पर गुस्सा जाहिर किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को एक बयान में कहा, पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाड़ी मिशेल मार्श पर 30 जनवरी को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ केएफसी बीबीएल फाइनल्स मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आचार संहिता के तहत एक लेवल 2 के अपराध का आरोप लगाया गया है।

IPL की वजह से निडर हो चुके हैं भारतीय क्रिकेटर: जॉस बटलर

इस मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने के लिए मार्श पर मैच रेफरी बॉब स्ट्रैटफोर्ड ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत आरोप लगाया था। मार्श ने आरोप और 5,000 डॉलर के जुर्माने को स्वीकार कर लिया।

Editor's Pick