add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BBL 2020-21: कब और कहां देख सकते हैं बिग बैश लीग फाइनल मैच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग का फाइनल मैच 6 फरवरी को सिडनी में आयोजित करने का फैसला किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - January 30, 2021 7:59 PM IST

बिग बैश लीग के पहले क्वालिफायर में सिडनी सिक्सर्स के पर्थ स्कॉर्चर्स को हराने के बाद ये निश्चित हो गया है कि 6 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले बिग बैश लीग (बीबीएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा।

स्कॉर्चर्स के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का एक मौका है। उसे 4 फरवरी को ऑप्थस स्टेडियम (पर्थ) में चैलेंजर की मेजबानी करनी है। वो सिडनी थंडर या ब्रिस्बेन हीट में से किसी एक से भिड़ेगा, जो रविवार रात को मनुका ओवल में आमने-सामने होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के प्रमुख एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा, हम दूसरे लगातार बीबीएल फाइनल की मेजबानी के अधिकार को अर्जित करने के लिए सिडनी सिक्सर्स को बधाई देना चाहते हैं।

बीबीएल नॉकआउट मैचों का शेड्यूल:

31 जनवरी: नॉकआउट, सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट, मनुका ओवल, कैनबरा (1:45 PM)

4 फरवरी: चैलेंजर, पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम नॉकआउट का विजेता, ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ (2:15 PM)

6 फरवरी: फाइनल, सिडनी सिक्सर्स बनाम चैलेंजर का विजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी (2:10 PM)

TRENDING NOW

कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग:

भारत में बिग बैश लीग के मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी के ऐप सोनी लिव पर देखी जा सकती है।