This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
अरे बाप रे! BBL में Usman Khawaja और Marnus Labuschagne ने क्यों उतारा अपना पजामा, Viral हो रहे VIDEO
उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने BBL के एक ही मैच में बारी-बारी अपने कपड़े मैदान पर उतरे. दोनों खिलाड़ियों के ये वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - February 1, 2021 8:22 PM IST

बिग बैश लीग (Big Bash League 2021) में सिडनी थंडर्स (Sydney Thunder) और ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) की टीमें आमने-सामने थीं और इस मैच में कुछ अजीब घटना देखने को मिली. इस मैच में उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को अपनी-अपनी पारी के दौरान अपने कपड़े उतारने पड़े. इसकी वजह साफ नहीं है कि आखिर दोनों खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया लेकिन एक ही मैच में दोनों खिलाड़ियों का यह कारनामा लोगों को काफी हंसी दिला रहा है और दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
रविवार को खेले गए इस मैच में सबसे पहले सिडनी थंडर के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने यह काम किया. सिडनी की पारी के 8वां ओवर खत्म होने के बाद उस्मान ने बीच मैदान पर ही अपने पैड, जूते और फिर पजामा उतार दिया. उसके बाद उन्होंने अपना एबडोमेन गार्ड और सपॉर्टर भी उतार दिया. पवेलियन से उनका साथी खिलाड़ी दौड़कर दूसरा सपॉर्टर लेकर आया, फिर उन्होंने अपने दूसरे सपॉर्टर में एबडोमेन गार्ड को फिट किया और उसे पहनकर वापस अपने कपड़े और बाकी किट पहनी.
https://twitter.com/7Cricket/status/1355803037550436353?s=20
जिस वक्त ख्वाजा ने यह कारनामा किया तब सिडनी का स्कोर 8 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन था और ख्वाजा 26 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे. इस दौरान ख्वाजा का यह हाल देखकर टीवी पर कॉमेंट्री कर रहे कॉमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. हालांकि ख्वाजा अपना सपॉर्टर बदलने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और वह 5 गेंदें और खेलकर 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए.
https://twitter.com/BBL/status/1355827142811033600?s=20
इसके बाद ब्रिसबेन हीट की पारी शुरू हुई तो मार्नस लाबुशेन ने भी कुछ ऐसा ही किया. ब्रिसबेन की पारी के अभी 5 ओवर ही खत्म हुए थे. उसका स्कोर अभी 28 रन पर 2 विकेट और लाबुशेन यहां 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे कि उन्होंने बी अपना पजामा घुटनों तक नीचे कर अपनी टीशर्ट को सही किया और फिर इसे ऊपर चढ़ा लिया. एक ही मैच में बारी-बारी इन दोनों खिलाड़ियों के कपड़े उतारने के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
बता दें इस मैच में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी थंडर्स को 7 विकेट से हरा दिया. ब्रिसबेन ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. सिडनी ने उसे 159 रन का टारगेट दिया था. ब्रिसबेन ने अपने 2 विकेट जल्दी ही गंवा दिए थे. सैम हीजलैट की 49 गेंदों में नाबाद 74 रन की पारी ने उसे 5 बॉल शेष रहते जीत दिला दी.
