अब बीबीएल में दिखेगा नीदरलैंड के ऑलराउंडर का जलवा, ब्रिस्बेन हीट से किया करार
टीम के कोच डेरेन लैहमन ने टॉम कूपर को बताया गेम चेंजर
Published On Sep 14, 2020, 05:24 PM IST
Last UpdatedSep 14, 2020, 05:24 PM IST
Tom Cooper @getty (file image)
ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 बिग बैश लीग (BBL) की टीम ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) ने आगामी दो सीजन के लिए नीदरलैंड्स के बल्लेबाज टॉम कूपर (Tom Cooper) के साथ करार किया है। कूपर ने नीदरलैंड्स के लिए 18 टी-20 इंटरनेशनल और 23 वनडे मैच खेले हैं। वह दो विश्व कप में टीम का हिस्सा रहे हैं।
बीबीएल-8 में वह मेलबर्न रेनगेड्स (Melbourn Renegads) के कप्तान थे और जब उन्होंने टीम का साथ छोड़ा तब वह टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने रेनेगेड्स के लिए 71 बीबीएल मैच खेले हैं जिनमें 125.20 की औसत से 1202 रन बनाए हैं।
टीम के मुख्य कोच डैरेन लैहमन (Darren Lehman) ने कहा, ‘वह काफी अच्छे गेम चेंजर हैं, खासकर बल्लेबाजी में। उनमें खासियत है कि वह पावर प्ले में अपनी टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं और साथ ही मध्य के ओवरों में भी टीम को संभाल सकते हैं, वहीं अंत में वह टीम के लिए तेजी से रन बना सकते हैं।’
IPL 2020 Players: मलिंगा, रैना सहित इन 7 खिलाड़ियों का नहीं दिखेगा जलवा, जानिए पूरी डिटेल
उन्होंने कहा, ‘वह गेंदबाजी में भी काफी असरदार हैं और मैदान के अंदर काफी शांत रहते हैं।’ कोच ने कहा कि कूपर का अनुभव उनकी टीम के काफी काम आएगा।