add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आगे झुका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, दिया आश्वासन

बांग्लादेश के 50 से अधिक खिलाड़ी सोमवार को अचानक हड़ताल पर चले गए थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 24, 2019 10:16 AM IST

बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ियों (Bangladesh Cricket Team) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की ओर से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी है।

पढ़ें: ICC Test Ranking: रोहित ने विराट कोहली-गौतम गंभीर के खास क्‍लब में बनाई जगह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीबी ने आश्वासन देते हुए कहा है कि उनकी सभी मांगों को माना जाएगा।  खिलाड़ी शुक्रवार से नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) में वापस आ जाएंगे।  अब बांग्लादेश की टीम तय कार्यक्रम के आधार पर ही भारत आएगी।

बांग्लादेश के 50 से अधिक खिलाड़ी सोमवार को अचानक हड़ताल पर चले गए थे जिनमें अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, ओपनर तमीम इकबाल, विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम भी शामिल थे।

ये सभी खिलाड़ी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे।  हड़ताल के बाद भारत और बांग्लादेश सीरीज (India vs Bangladesh) पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे जिसका आगाज अगले महीने से होना है।  बुधवार रात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बैठक हुई जिसमें सभी मुद्दे सुलझा लिए गए।

खिलाड़ियों ने बोर्ड के सामने जो 11 मांग रखी थी उनमें सबसे अहम बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग के फ्रेंचाइजी मॉडल को रद्द करने के फैसले को वापस लेना था।

PM शेख हसीना को देना पड़ा था दखल

इस मामले में खुद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दखल दिया था।  उन्होंने वनडे टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा को देश के क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटरों के बीच जारी विवाद को निपटाने के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया है।

पढ़ें: BCCI अध्‍यक्ष बनते ही दादा ने विराट को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं विराट को…

बकौल शाकिब, ‘ नजमुल हसन भाई के साथ बैठक काफी अच्छी रही।  उन्होंने और अन्य डायरेक्टर्स ने हमें आश्वासन दिया है कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।  उनके आश्वासन के बाद हमने एनसीएल और ट्रेनिंग कैंप ज्वाइन करने का फैसला लिया है। ‘

बांग्लादेश का भारत दौरा

बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।  सीरीज का पहला टी-20 तीन नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा जबकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से इंदौर से शुरू होगी।