add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Bangladesh Cricket Board के डायरेक्टर Khalid Mahmood कोरोना पॉजिटिव

खालिद ने 1998 से 2006 तक बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 12 टेस्ट और 77 वनडे खेले.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - May 22, 2021 8:46 PM IST

पूर्व कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) के मौजूदा निदेशक खालिद महमूद (Khalid Mahmood) कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और घर में पृथकवास पर हैं. श्रीलंका के हाल के टेस्ट दौरे पर बांग्लादेश टीम के निदेशक रहे 49 साल के खालिद इसी टीम के खिलाफ रविवार से स्वदेश में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

खालिद 31 मई से शुरू होने वाली ढाका प्रीमियर लीग की टीम के कोच भी हैं. खालिद ने शनिवार को क्रिकबज से कहा, ‘‘मैं कल (21 मई) कोरोना पॉजिटिव पाया गया. मैं अभी घर में पृथकवास से गुजर रहा हूं लेकिन कोई बड़ा लक्षण नजर नहीं आ रहा है.’’

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खालिद ने 1998 से 2006 तक बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 12 टेस्ट और 77 वनडे खेले. श्रीलंका से लौटने के बाद खालिद दो बार परीक्षण में नेगेटिव पाए गए थे लेकिन फिर पॉजिटिव आए. खालिद बांग्लादेश की टीम से नहीं जुड़े जिसने 18 मई से ट्रेनिंग शुरू की. (भाषा)