बांग्‍लादेश क्रिकेट के सुप्रीम बॉस बोले- बिना कोच के अनुशासनहीन हुई टीम

राशिद खान की फिरकी के सामने दोनों ही मैचों में बांग्‍लादेश के बल्‍लेबाजों ने टेके घुटने

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 07, 2018, 07:36 PM IST

Published On Jun 07, 2018, 07:36 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2018, 07:36 PM IST

Nazmul Hassan, BCB chairman (File Photo) © Getty Images

देहरादून में खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान ने बांग्‍लादेश पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। राशिद खान की फिरकी के आगे दोनों ही मैचों में बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाज जूझते नजर आए। राशिद को दोनों ही मैचों में मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। सीरीज का आखिरी मैच आज रात आठ बजे से खेला जाएगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/when-ab-de-villiers-first-time-on-golden-duck-against-pakistan-on-this-day-718808″][/link-to-post]

लगातार दो मैचों में मिली हार का गुस्‍सा बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजमुल हसन की बातों में भी छलक आया। उन्‍होंने कहा, “बांग्‍लादेश के पास बीते कुछ समय से कोई कोच नहीं रहा है। इसी बात का फायदा उठाते हुए टीम के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में फ्री माहौल मिला हुआ है। ये काफी हताश करने वाला है।” बांग्‍लादेश क्रिकेट ने आज ही नए कोच की घोषण की है। इंग्‍लैंड के पूर्व विकेटकीपर स्टीव रोड्स को टीम का कोच बनाया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हसन ने कहा, “मेरे विचार में टीम उसी स्थिति में है जैसे वो श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में सीरीज के दौरान थी। बांग्‍लादेश तब भी सारे मैच श्रीलंका से हार गया था। मेरे ख्‍याल से हमारी टीम ड्रेसिंग रूम में निर्णय लेने वालों की कमी से जूझ रही है। पिछले कुछ सालों में जिस तरह का कठोरता भरा वातावरण ड्रेसिंग रूम में रहा है वो मौजूदा समय में नहीं है। ”

नजमुल हसन बोले मैं खुद श्रीलंका में निदहास ट्राफी ट्राई सीरीज के दौरान टीम के साथ था और उस सीरीज में बांग्‍लादेश ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। वहां, मैच हारने के बावजूद भी किसी ने एक दूसरे पर इसकी जिम्‍मेदारी नहीं डाली थी। अब मैं यहा देख रहा हूं कि टीम काफी बदल गई है। मेरी उनसे बात हुई। वो गेंदबाजी को इसके लिए जिम्‍मेदार ठहरा रहे हैं। मैंने उन्‍हें साफ कर दिया है कि जबतक तुम रन नहीं बनाओगे ये मैच नहीं जीत पाओगे।

नजमुल हसन ने शाकिब अल हसन की कप्‍तानी और मुस्‍तफिजुर रहमानमहमुदुल्लाह और तमीम के रवैये पर भी सवाल उठाए। हमारे खिलाड़ी क्‍यों पूर्व के तुजुर्बे से नहीं सीखते हैं। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैच के दौरान वो क्‍या सोच रहे थे और उनके पास क्‍या प्‍लान था।

Editor's Pick