बीसीसीआई कार्यकारी सचिव ने सीओए के काम करने के तरीके सवाल उठाए

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) पर सवाल उठाए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 08, 2018, 09:56 AM IST

Published On Dec 08, 2018, 09:56 AM IST

Last UpdatedDec 08, 2018, 09:56 AM IST

BCCI Acting Secretary Amitabh Choudhary

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट प्रशासक समिति के बीच असहमति का दौर जारी है। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) पर सवाल उठाए हैं।

प्रशासकों की समिति (सीओए) सचिव विनोद राय हाल के दिनों में लिए गए कुछ फैसलों के बारे में पैनल को अंधेरे में रखा। राय ने क्रिकेटिया फैसलों के बारे में अपने ही पैनल की अन्य सदस्य डायना एडुल्जी को अंधेरे में क्यों रख रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चौधरी ने उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुकत सीएओ प्रमुख राय पर ताजा हमला बोला और उन्होंने इस बात का कारण जानना चाहा कि सत्र के बीच में खिलाड़ियों के ट्रांसफर नियम में बदलाव क्यों किया गया जो 2018-19 घरेलू सत्र के दौरान बीच में हुआ।

उन्होंने यह भी पूछा कि मिताली राज पत्र प्रकरण में लीक का कारण क्या था।

चौधरी ने लिखा, ‘‘मिताली राज की रिपोर्ट लीक कैसे हुई? अनधिकृत, अप्रत्याशित, सत्र के बीच खिलाड़ियों के ट्रांसफर नियम में बदलाव का लेखक कौन था? ’’

 

Editor's Pick