दो मैच बारिश से प्रभावित होने के बाद अतिरिक्त टी20 खेलेगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टीमें

बीसीसीआई और सीएसए ने भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में एक अतिरिक्त मैच जोड़ने का फैसला किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 03, 2019, 10:52 AM IST

Published On Oct 03, 2019, 10:52 AM IST

Last UpdatedOct 03, 2019, 10:52 AM IST

पूनम यादव © Getty Images

पूनम यादव © Getty Images

भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीमों के बीच सूरत में चल रही टी20 सीरीज के दो मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड गुरुवार को एक अतिरिक्त टी20 मैच का आयोजन करने को राजी हो गए हैं।

पांच मैचों की टी20 सीरीज अब छह मैचों की सीरीज में तब्दील हो जाएगी। ये अतिरिक्त टी20 मैच 3 अक्टूबर को सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में ही खेला जाएगा। जबकि सीरीज का आखिरी मैच 4 अक्टूबर को आयोजित होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम दो मैचों में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त लिए हुए हैं। बीसीसीआई और सीएसए के इस अतिरिक्त मैच को सीरीज में जोड़ने से मेहमान टीम को सीरीज बराबर करने का मौका मिला है, अगर बाकी के दो मैचों में बारिश खलल नहीं डालती है तो।

रोहित शर्मा ने 150 रन पूरे किए, टीम इंडिया का स्कोर 300 के करीब

स्क्वाड:

भारतीय महिला टीम: शफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, वेदा कृष्णमूर्ति, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूनम यादव, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, जेमिमा रॉड्रिगेज, हलीन देओल, अरुंधति रेड्डी।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लेजली ली (विकेटकीपर), तज़मिन ब्रिट्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, नादीन डी किर्ल्क, मिग्नन डु प्रीज़, सुन लुस (कप्तान), लारा गुडाल, शमीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखिन, नोंकुल्लेको म्लाबा, नोंदुमिसो शांगसे, ऐनी बॉश, सिनालो जेटा।

Editor's Pick