add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने 125 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि का किया ऐलान

बीसीसीआई सचिव ने कहा, टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है, इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 1, 2024 11:51 AM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 विश्व कप खिताब पर कब्जा किया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने यह उपलब्धि हासिल की. भारतीय टीम पर इस जीत के साथ पैसे की बरसात हुई है. बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि का ऐलान किया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी घोषणा की.

जय शाह ने कहा कि मुझे आईसीसी मेंस T20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है, इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी-20 विश्व कप 2024 में शानदार रहा टीम इंडिया का सफर

टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का सफर काफी शानदार रहा. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के चार में तीन मैच जीते, एक मैच बारिश से रद्द हो गया. ग्रुप स्टेज में भारत ने आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल की. वहीं सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराया. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा किया. साल 2007 के बाद भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है.