- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI Announces 5 crore prize money for U19 Women World Cup Team
भारतीय महिला टीम ने जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब, BCCI ने किया 05 करोड़ के इनाम का ऐलान
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन पर ढेर हो गई थी. भारतीय टीम ने 14 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.
Published On Jan 29, 2023, 09:15 PM IST
Last UpdatedJan 29, 2023, 09:15 PM IST
JAY SHAH (Photo-twitter)
भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है. यह पहला मौका है कि जब भारत की किसी महिला टीम ने विश्व कप जीता है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन पर ढेर हो गई थी. भारतीय टीम ने 14 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारतीय टीम की इस जीत के बाद क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं बीसीसीआई ने भारतीय टीम को भारी इनाम देने की घोषणा की है. विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम और उनके सपोर्ट स्टॉफ के लिए पांच करोड़ की राशि देने का ऐलान किया गया है.
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर पूरी टीम और पूरे सपोर्ट स्टाफ़ को 5 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की भी घोषणा की. जय शाह ने लिखा, कि भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और विश्व कप की इस जीत ने महिला क्रिकेट का कद और ऊंचा कर दिया है. पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ़ के लिए 5 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है.
Women’s Cricket in India is on the upswing and the World Cup triumph has taken the stature of women’s cricket several notches higher. I am delighted to announce INR 5 crore for the entire team and support staff as prize money. This is surely a path-breaking year.
— Jay Shah (@JayShah) January 29, 2023
जय शाह ने विश्व कप जीतने वाली शेफाली वर्मा की टीम को एक फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी-20 मैच देखने के लिए आमंत्रित भी किया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
I invite @TheShafaliVerma and her victorious team to join us at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad and witness the third T20I on 1st February. This humongous achievement surely calls for a celebration.@BCCI @BCCIWomen
— Jay Shah (@JayShah) January 29, 2023