This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BCCI ने महिला खिलाड़ियों के ग्रेड का किया ऐलान, युवा शैफाली वर्मा ग्रेड बी में शामिल
BCCI ने महिला भारतीय टीम के टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है. इस बार इसमें 19 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 20, 2021 8:40 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला भारतीय टीम की खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है. बोर्ड ने सीनियर महिला टीम के लिए 19 खिलाड़ियों को तीन ग्रेडों (A, B और C) में बांटा है. पहले बोर्ड से अनुबंधित इन खिलाड़ियों की संख्या 22 थी, जिसे बार घटा दिया गया है. हालांकि युवा बल्लेबाज सनसनी शेफाली वर्मा को इस कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोशन मिला है और उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है.
इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक बोर्ड से ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलेंगे, जिसमें तीनों प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ी महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव शामिल हैं.
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1395044677770829826?s=20
ग्रेड बी के खिलाड़ियों को वार्षिक तौर पर 30 लाख रुपये मिलेंगे जिसमें अनुभवी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा के साथ कुल 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि ग्रेड सी में हरलीन देओल, मांसी जोशी, पूजा वस्त्रकार समेत कुल 6 खिलाड़ी शामिल हैं.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘शेफाली को आने वाले वर्षों में भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है और इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं थी कि वह ग्रेड सी से ग्रेड बी में पहुंच गईं. पूनम राउत को साउथ अफ्रीका सीरीज में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया और उन्होंने भी ग्रेड बी में पदोन्नत किया गया.’
TRENDING NOW
युवा ऋचा घोष को ग्रेड सी में जगह मिली है, जिसके खिलाड़ियों को वार्षिक 10 लाख रुपये मिलेंगे. इसमें छह खिलाड़ी हैं तो पिछले साल से पांच कम हैं. यह अनुबंध अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक प्रभावी है. इस 19 खिलाड़ियों की सूची से वेदा कृष्णामूर्ति और बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट को बाहर रखा गया है. जिन खिलाड़ियों को इस सूची से बाहर किया गया है उसमें डी हेमलता और स्पिनर अनुजा पाटिल भी शामिल हैं.
