BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
BCCI Central Contract: बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, जानें किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी ?
BCCI Central Contract List: ग्रेड ए प्लस में कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं, वहीं ग्रेड ए में छह, ग्रेड बी में पांच और ग्रेड सी में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 28, 2024 7:33 PM IST
(Photo credit- Yashasvi Jaiswal twitter page)
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने बुधवार को नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया. इस नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. वहीं ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को इस सूची से बाहर कर दिया गया है. बीसीसीआई ने नए कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी है, जिसमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
ग्रेड ए प्लस में कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं, वहीं ग्रेड ए में छह, ग्रेड बी में पांच और ग्रेड सी में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसके अलावा पहली बार चयन समिति ने पांच तेज गेंदबाजों के लिए फास्ट बॉलिंग अनुबंध की भी सिफारिश की है, इसमें आकाश दीप और उमरान मलिक शामिल हैं. बीसीसीआई का यह अनुबंध एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
केएल राहुल, शुभमन गिल और सिराज को ग्रेड ए में प्रमोट किया है, जबकि ऋषभ पंत को ग्रेड बी में जगह मिली है, वहीं अक्षर पटेल पिछले सीजन में ग्रेड ए में थे, उन्हें इस बार उन्हें ग्रेड बी में रखा गया है.
किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी ?
ग्रेड ए+ (4 खिलाड़ी)
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जडेजा।
ग्रेड ए (6 खिलाड़ी)
आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या
ग्रेड बी (5 खिलाड़ी)
सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल
इसके अलावा चयन समिति ने पांच तेज गेंदबाजों के लिए फास्ट बॉलिंग अनुबंध की भी सिफारिश की है, इसमें आकाश दीप और उमरान मलिक शामिल हैं.
आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा
खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से मिलते हैं पैसे
ग्रेड ए प्लस में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना सात करोड़ रुपये देती है, वहीं ए ग्रेड में पांच करोड़ और बी ग्रेड में तीन करोड़ रुपये दिए जाते हैं. सबसे निचले यानि सी ग्रेड में शामिल किए गए खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.