- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI announces Board President’s XI squad for West Indies warm-up game; Karun Nair to lead
वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए टीम का ऐलान, करुण नायर करेंगे कप्तानी
बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
Published On Sep 21, 2018, 06:26 PM IST
Last UpdatedSep 21, 2018, 06:26 PM IST
Karun-Nair © IANS
बीसीसीआई के ऑल इंडिया सीनियर चयनसमिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम का ऐलान कर दिया है। 29 सितंबर को होने वाले इस मैच में भारत के 13 सदस्यीय इस स्क्वाड की अगुवाई करुण नायर करेंगे।
सितंबर के आखिर में भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम को दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट 4 से 8 अक्टूबर तक सौराष्ट्र में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच हैदराबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। वनडे सीरीज 21 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेगी और टी20 सीरीज 4 से 11 नवंबर तक खेली जाएगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए भारतीय टीम: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, करुण नायर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ईशान किशन (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, बेसिल थम्पी, आवेश खान, के विग्नेश, इशान पोरेल।