add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कैंपा- एटमबर्ग होगा बीसीसीआई का ऑफिशियल पार्टनर, तीन साल के लिए हुआ है करार

पिछले साल मीडिया राइट्स बेचने के बाद बीसीसीआई ने ऑफिशियल स्पॉन्सर के लिए आवेदन जारी किया था, जिसमें कैम्पा कोला और एटमबर्ग ने बाजी मारी

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 9, 2024 3:59 PM IST

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने कैम्पा कोला और एटमबर्ग को 2024-26 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए ऑफिशियल पार्टनर बनाया है. कैम्पा कोला रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का हिस्सा है और एटमबर्ग भारत के सबसे तेजी से बढ़ते एप्लाइंसेस ब्रांडों में से एक है. यह करार अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से शुरू होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज 11 जनवरी से खेली जानी है.

बीसीसीआई ने पिछले साल मांगे थे आवेदन

बता दें कि पिछले दिनों बीसीसीआई के मीडिया राइट्स के लिए ऑक्शन किया था, इस ऑक्शन में स्पोर्ट्स-18 ने बाजी मारी थी और बीसीसीआई के टेलीविजन और डिजिटल मीडिया राइट्स को खरीदा था. मीडिया राइट्स बेचने के बाद बीसीसीआई ने ऑफिशियल स्पॉन्सर के लिए आवेदन जारी किया था, जिसमें कैम्पा कोला और एटमबर्ग ने बाजी मारी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैम्पा कोला की स्थापना साल 1977 में हुई थी, मार्च 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करके पेय ब्रांड को पुनर्जीवित किया. कैम्पा कोला ने तीन नए स्वादों – कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज के साथ बाजार में एंट्री की. कैम्पा कोला ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ साझेदारी करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कदम रखा.

TRENDING NOW

वहीं एटमबर्ग 2022-23 संस्करण में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम केरल ब्लास्टर्स के साथ पहली बार स्पोर्ट्स सेक्टर में शामिल हुए. एटमबर्ग विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 , बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 और भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20ई सीरीज 2023 के लिए प्रसारण प्रायोजक भी था.

बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव ने किया स्वागत

बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, हमें भारत के होम क्रिकेट सीजन 2024-26 के लिए अपने सम्मानित साझेदार के रूप में कैम्पा और एटमबर्ग टेक्नोलॉजी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. देश भर के प्रशंसकों के लिए शानदार क्रिकेट अनुभव. वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, हम 2024-26 घरेलू सत्र के लिए अपने आधिकारिक साझेदार के रूप में कैंपा और एटमबर्ग टेक्नोलॉजी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. हम कैंपा और एटमबर्ग टेक्नोलॉजी के सहयोग से क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव बनाने के लिए तत्पर हैं