add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम के सभी खिलाड़ियों को 30 लाख रुपए का इनाम देगी बीसीसीआई

बोर्ड कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 20-20 लाख रुपए इनाम का ऐलान किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - February 3, 2018 2:06 PM IST

प़थ्वी शॉ की कप्तानी में युवा अंडर-19 भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 8 विकेट से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया है। इसी से साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरी अंडर-19 टीम को इनाम देने का ऐलान किया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि अंडर-19 टीम के हर खिलाड़ी को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे, वहीं सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 20-20 लाख रुपए मिलेंगे। बोर्ड ने टीम के कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख रुपए देने का फैसला किया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-under-19-world-cup-2018-india-beat-australia-by-8-wickets-to-lift-4th-title-683302″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के बे ओवल में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सभी पक्षों में पूरी तरह से मात दी। मैन ऑफ द मैच रहे मनजोत कालरा ने 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके बाद कालरा उनमुक्त चंद के बाद अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। कालरा ने मैच के बाद कहा कि ये उनके लिए बेहद खूबसूरत एहसास है। उन्होंने अपनी पारी का आनंद किया। कालरा ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और टीम के अंदर के हालात भी सकारात्मक थे।

वहीं मैन ऑफ द सीरीज रहे शुबमन गिल ने कहा, “मुझे टीम पर बहुत गर्व है। हम खुशकिस्मत हैं जो हमारे पास राहुल जैसे कोच हैं। वो मुझे खेलकर अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए कहते थे। अच्छा समय बीता, ये टूर्नामेंच मेरे लिए बहुत मजेदार रहा। उम्मीद है आईपीएल में भी अच्छा कर पाउंगा।