- Home
- News
- Bcci announces the schedule of ipl 2021 mumbai indians royal challengers bangalore will play series opener
IPL 2021: BCCI ने किया 14वें आईपीएल सीजन के शेड्यूल का ऐलान; मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा पहला मैच
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बीच आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच खेला जाएगा।
Published On Mar 07, 2021, 02:30 PM IST
Last UpdatedMar 07, 2021, 02:30 PM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को आगामी इंडियन प्रीमियर सीजन (IPL 2021) के भारत में आयोजित होने की खबर की पुष्टि की। आईपीएल की गवर्निंग समिति के मुताबिक आईपीएल का 14वां सीजन अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता वेन्यू में आयोजित किया जाएगा।
बीसीसीआई द्वारा जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होगा और टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बीच होगा। जबकि फाइनल मैच 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सभी आठ टीम अपने लीग स्टेज मैच चार वेन्यू पर Aखेलेंगी। 56 लीग मैचों में से 40 मैच (एक वेन्यू पर 10 मैच) चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में खेले जाएंगे। जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैचों का आयोजन होगा। 14वें आईपीएल सीजन की सबसे खास बात ये होगी कि कोई भी टीम घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं उठा सकेंगी चूंकि सभी टीमें कुल 6 में 4 वेन्यू पर अपने लीग मैच खेलेंगी।
आईपीएल के 14वें सीजन का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें- VIVO-IPL-2021-MATCH-SCHEDULE
14वें आईपीएल सीजन में 11 डबल हेडर मुकाबले होंगे। दिन में होने वाले मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे। इस सीजन के साथ आईपीएल टूर्नामेंट दो साल के बाद भारत में वापसी करेगा। चूंकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से 13वें सीजन का आयोजन यूएई में किया गया है।