add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जहीर खान को लगा झटका, बीसीसीआई ने नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया: रिपोर्ट

भरत अरुण को टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - July 16, 2017 4:33 PM IST

जहीर खान © Getty Images
जहीर खान © Getty Images

खबरों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की मांगों पर गौर फरमाते हुए भरत अरुण को टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। शास्त्री पिछले कुछ समय से अरुण को पूर्णकालिक गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त करने के लिए कह रहे थे, खासकर यह देखते हुए कि जहीर खान महज 150 दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।

हेड कोच के साथ शुरू हुए नाटक का पर्दा गिरता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि सीओए ने जहीर और राहुल द्रविड़ की नियुक्तियों को 22 जुलाई तक होल्ड पर डाल दिया है। गौर करने वाली बाती है कि सीएसी ने रवि शास्त्री को कोच बनाए जाने के दौरान जहीर खान के गेंदबाजी कोच और राहुल द्रविड़ के विदेशी दौरों के लिए बैटिंग कंसल्टेंट के रूप में सुझाव दिए थे। आखिरकार बीसीसीआई ने रवि शास्त्री की मांग को मानते हुए अरुण को विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच के तौर पर नियुक्त कर दिया है। जब रवि शास्त्री टीम इंडिया के डायरेक्टर थे तब भी वह उनके साथ काम कर चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भरत अरुण टीम इंडिया के साथ श्रीलंका के दौरे में जुड़ जाएंगे जो 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान वह अपने पूर्व कुलीग (सहकर्मी) संजय बांगड़ और आर. श्रीधर के साथ एक बार फिर से काम करते नजर आएंगे। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक एक सीओए सदस्य ने कहा, “यह हमेशा से चलता आया है, और हमने रवि की मांग को पूरा करते हुए उसी का पालन किया। अरुण गेंदबाजी कोच के तौर पर लौट रहे हैं।”  [ये भी पढ़ें: महिला विश्व कप: टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचते ही लगा बधाईयों का तांता]

अरुण की वापसी का ये मतलब नहीं है कि सीओए ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) की सिफारिश को नामंजूर कर दिया है। गौर करें कि सीओए ने राहुल द्रविड़ और जहीर खान के नाम को बैटिंग और बॉलिंग कंसल्टेंट के रूप में सुझाया था। सीओए मेंबर ने कहा, “उनकी सर्विसों का भी इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन जरूरत के मुताबिक। उन्हें विदेशी दौरों में भेजा जाएगा लेकिन उसमें रवि शास्त्री का कहना सबसे ऊपर होगा।”

दोनों कंसल्टेंट की सर्विसेज का इस्तेमाल करने के लिए, सीओए ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है जिसमें डियाना इडुलजि, सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी और राहुल जोहरी शामिल हैं। यह पैनल कार्य की नियम व शर्तों का निर्धारण करेगा। इसके अलावा वेतन का भी निर्धारण यही पैनल करेगा।