×

बीसीसीआई ने रउफ पर लगाया 5 साल का प्रतिबंध

प्रतिबंध के बाद रउफ बीसीसीआई से संबंधित किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 13, 2016 2:55 PM IST

पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ © Getty Images
पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ © Getty Images

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ को भ्रष्टाचार के मामले में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। प्रतिबंध के बाद रउफ बीसीसीआई से संबंधित किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। रउफ को मुंबई पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2013 में हुए फिक्सिंग विवाद में आरोपी बनाया था। जिसके बाद रउफ फरार हो गए थे। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की अनुशासन समिति की बैठक में रउफ को बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी कानून के अनुच्छेद 2.2.2, 2.3.2, 2.3.3 और 2.4.1 का दोषी पाया है।  ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को चौथे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए भेजना थोड़ा मुश्किल: धोनी

रउफ समिति के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने 15 जनवरी को बोर्ड को जवाब भेज अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई पेश की थी। आठ फरवरी को भी उन्होंने बोर्ड को लिखित जवाब भेजा था। समिति ने रउफ पर फैसला लेने से पहले उनके द्वारा भेजे गए जवाबों और जांच समिति की रिपोर्ट भी देखी थी। रउफ ने हमेशा ही अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 मैच में एक रन से रिकॉर्ड बनाने से चूके युवराज सिंह

59 वर्ष के असद रउफ़ 49 टेस्ट के साथ 98 वनडे और 23 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। आगे अपनी सफ़ाई में रउफ़ ने कहा कि ये दर्शाया गया कि वो बीच में ही भारत छोड़कर भाग गए लेकिन ऐसा नहीं है, उन्होंने अपना कॉन्ट्रेक्ट पूरा किया और उसके एक दिन बाद वो भारत से वापिस लौटे, जिस जांच आयुक्त को बीसीसीआई और आईपीएल ने नियुक्त किया उन्होंने दावा कर दिया कि मै भारत छोड़ कर भाग गया।

रउफ़ ने कहा कि वो अपने वकील के साथ बीसीसीआई के जांच कमीशन के सामने आना चाहते थे, लेकिन बीसीसआई ने उन्हें अकेला आने के लिए कहा, जिसके चलते उन्होंने कमीशन को लिखित जवाब दिया।

TRENDING NOW