add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI central contracts: विराट कोहली- रोहित शर्मा का डिमोशन, बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान

विराट कोहली- रोहित शर्मा सिर्फ वनडे फॉर्मेट का हिस्सा है. बीसीसीआई ने ए प्लस कैटगरी को अब हटा दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 9, 2026 10:11 PM IST

BCCI central contracts: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली का नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हुआ है. रोहित और विराट को ए प्लस की जगह अब ग्रेड बी में रखा गया है.

बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को 2025-26 सीज़न (1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026) के लिए टीम इंडिया सीनियर पुरुष और सीनियर महिला खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है. मेंस वर्ग में 30 और महिला वर्ग में 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. ग्रेड ए प्लस को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया है. ग्रेड ए प्लस में सात करोड़ की रिटनेरशिप दी जाती थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने तीनों श्रेणियों की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है. इससे पहले ए श्रेणी में पांच करोड़ रूपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रूपये दिये जाते थे.

ग्रेड ए

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा

ग्रेड बी

वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्य कुमार यादव और श्रेयस अय्यर

ग्रेड सी

अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साईं सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़

रोहित- विराट का डिमोशन, ईशान किशन को नहीं मिली जगह

बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है. भारत के दोनों दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं. दोनों पहले ए प्लस ग्रेड में शामिल थे, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में फिलहाल शामिल नहीं किया गया है. रोहित और विराट के अलावा अक्षर पटेल का भी डिमोशन हुआ है और वह बी से सी ग्रेड में चले गए हैं.

साई सुदर्शन इन, शमी आउट

बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में साई सुदर्शन को शामिल किया है. साई सुदर्शन ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, मुकेश कुमार, सरफराज खान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिल सका.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर प्रशासकों की समिति ने ए प्लस ग्रेड की शुरूआत की थी. यह तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिये था और इतने वर्ष में सिर्फ कोहली, रोहित , जडेजा और बुमराह ही इस श्रेणी में रहे हैं. अब इनमें से तीन एक या दो प्रारूपों से विदा ले चुके हैं लिहाजा बोर्ड सिर्फ बुमराह को ए प्लस श्रेणी में नहीं रखना चाहता. गिल का सभी प्रारूपों में खेलना तय नहीं है और टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है.

महिला वर्ग में इन प्लेयर्स को मिली जगह

महिला वर्ग में ग्रेड ए में चार खिलाड़ी शामिल हैं. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को ग्रेड ए में रखा गया है. वैष्णवी शर्मा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

ग्रेड: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा

ग्रेड बी: रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा

ग्रेड सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस