×

बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली चिकनगुनिया से ग्रसित हो गईं हैं. वह पिछले चार दिनों से खांसी और गले में दर्द की शिकायत से पीड़ित थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 5, 2022 5:11 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली चिकनगुनिया से ग्रसित हो गईं हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह पिछले चार दिनों से खांसी और गले में दर्द की शिकायत से पीड़ित थी। हालांकि, मंगलवार रात उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया और उन्हें तुरंत शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला है कि वह चिकनगुनिया वायरस से प्रभावित थीं।

हालांकि, गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली ने मीडिया को पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार सुबह से उनकी हालत स्थिर थी और पूरा परिवार उनके साथ था। बीसीसीआई अध्यक्ष भी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में थे। उनकी बेटी सना गांगुली फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। उनके इलाज के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक सप्तर्षि बसु के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है।

TRENDING NOW

इनपुट- आईएएनएस