सौरव गांगुली के खिलाफ हुई हितों के टकराव की शिकायत खारिज

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली फिलहाल बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर काम कर रहे हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 17, 2019, 11:15 AM IST

Published On Nov 17, 2019, 11:15 AM IST

Last UpdatedNov 17, 2019, 11:15 AM IST

बीसीसीआई (BCCI) के आचरण अधिकारी डी के जैन ने बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत खारिज कर दी।

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने चार अक्टूबर को ये शिकायत दर्ज की थी जब गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष थे। इसमें उन्होंने दावा किया था कि वो कैब अध्यक्ष और बीसीसीआई एजीएम में इसके प्रतिनिधि के रूप में कई पद पर काबिज हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जैन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक ही समय में कई क्रिकेट भूमिकायें अदा नहीं कर सकता है।

इंदौर में रुककर गुलाबी गेंद से अभ्यास करेंगे भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ी

उन्होंने ये भी ध्यान दिलाया कि गांगुली ने 23 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद का भार संभालते हुए कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया जिससे उनका कोई भी हितों का टकराव नहीं है।

Editor's Pick