ICC Spirit of Cricket Award of Decade: एमएस धोनी के इस अवॉर्ड को जीतने पर BCCI ने दी बधाई, कही ये बात

इस वर्ष 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी विश्व के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपनी कप्तानी में जीते हैं

Edited By : India.com Staff |Dec 28, 2020, 05:47 PM IST

Published On Dec 28, 2020, 05:47 PM IST

Last UpdatedDec 28, 2020, 05:47 PM IST

ICC Spirit of Cricket Award of Decade: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार (ICC Spirit of Cricket Award of the Decade) जीतने पर बधाई दी है.

धोनी ने सोमवार को आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता.  फैंस ने 2011 में इंग्लैंड के नॉटिंघम टेस्ट में बल्लेबाज इयान बेल (Ian Bell) के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई (BCCI) से ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एमएस धोनी को टैग करते हुए माही की एक फोटो अपलोड करते हुए लिखा, ‘ आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीतने के लिए बधाई हो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी. ‘

इस वर्ष 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी विश्व के इकलौते कप्तान रहे जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपनी कप्तानी में जीते.  धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2007) , 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी (CT 2013) और 2011 में वनडे विश्व कप (2011 World Cup) अपने नाम किया था.

 

 

Editor's Pick