add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को किया डिमोट, टॉप कैटेगिरी में सिर्फ तीन खिलाड़ी: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली को डिमोट कर दिया है. ये दोनों खिलाड़ी अब कौन सी कैटेगिरी में होंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 7, 2026 11:32 AM IST

रोहित शर्मा और विराट कोहली को BCCI ने बड़ा झटका दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों बड़े खिलाड़ियों को ए प्लस कैटेगिरी से हटाकर बी कैटिगिरी में शिफ्ट कर दिया गया है. हिंदी दैनिक दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में इन दोनों खिलाड़ियों की कैटेगिरी कम कर दी गई है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बी कैटेगिरी में शिफ्ट कर दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस बीच खबर है कि ए प्लस कैटेगिरी को खत्म कर दिया गया है. और ए कैटेगिरी में सिर्फ तीन खिलाड़ी ही शामिल हैं. इसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ही शामिल हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं. वे टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. पिछली कुछ सीरीज में ये दोनों अच्छे फॉर्म में हैं. अब सवाल यह है कि क्या ये दोनों खिलाड़ी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं.

इससे पहले ए प्लस के कैटेगिरी के खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये मिलते थे. वहीं ए कैटेगिरी के खिलाड़ी को पांच करोड़, बी कैटेगिरी के खिलाड़ियों को तीन करोड़ और ग्रेड सी में खिलाड़ियों को साल का एक करोड़ रुपये मिलता था. ए प्लस कैटेगिरी खत्म होने के बाद यह तय नहीं है कि खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट फीस का स्ट्रक्चर क्या होगा.

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक किस कैटेगिरी में होंगे कौन से खिलाड़ी

ग्रेड ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जड़ेजा।

ग्रेड बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर।

ग्रेड सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।