- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bcci didnt pay prize money to women cricket team for reaching icc t20 world cup 2020 final 4685730
शर्मनाक: महिला टीम को आज भी है टी20 विश्व कप 2020 की प्राइज मनी का इतजार, BCCI को दो सप्ताह में ही मिल गई थी पूरी राशि
बीते साल फरवरी-मार्च में भारतीय महिला टीम में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया था.
Published On May 23, 2021, 05:32 PM IST
Last UpdatedMay 23, 2021, 05:32 PM IST
महिला और पुरुष क्रिकेट के बीच भेदभाव को लेकर अक्सर कठघरे में रहने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक ऐसा काम किया है जिसके लिए वो एक बार फिर फैन्स के निशाने पर आ गया है. भारतीय महिला क्रिकेट (Indian Women Cricket Team) टीम ने बीते साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले गए टी20 विश्व कप (ICC T20 Women World Cup 2021) के दौरान फाइनल तक का सफर तय किया. बीसीसीआई ने अबतक महिला क्रिकेटर्स को उक्त टूर्नामेंट में जीत की राशि तक नहीं दी है.
हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम को फाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. फाइनल तक पहुंचने के लिए आईसीसी की तरफ से टीम इंडिया (Team India) को पांच लाख डॉलर की राशि दी गई. रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स को अबतक ये राशि भी उपलब्ध नहीं कराई है.
बताया जा रहा है कि आईसीसी की तरफ से उक्त राशि को टूर्नामेंट खत्म होने के दो सप्ताह के भीतर ही उपलब्ध करा दिया गया है लेकिन बीसीसीआई अपनी टीम को ये रकम एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं दे पाई है.
ये रकम 15 सदस्यीय टीम में विभाजित होनी है. प्रत्येक सदस्य को 33 हजार डॉलर दिए जाएंगे. बीसीसीआई पहले ही महिला और पुरुष टीम के बीच सालाना कांट्रैक्ट की राशि में बड़ा अंतर रखने के लिए लगातार आलोचना झेलता रहा है.
पुरुष टीम के सवोच्चतम श्रेणी के खिलाड़ी को बीसीसीआई सालाना सात करोड़ देती है जबकि महिला क्रिकेट में सवोच्चतम राशि महज 50 लाख रुपये है.