Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 2, 2026 1:36 PM IST

पाकिस्तान की सरकार ने फैसला किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला अपना ग्रुप मैच नहीं खेलगी. और इसके बाद आईसीसी ने उसे चेताया है. इस मुद्दे पर पहली बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का रिएक्शन आया है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि बीसीसीआई पाकिस्तान को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की खेल भावना वाली बात से सहमत है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के सांसद शुक्ला ने कहा, ‘आईसीसी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खेलभावना के बारे में बात की है. हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं. जब तक बीसीसीआई आईसीसी से बात नहीं कर लेता तब तक वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेगा.’
शुक्ला का यह बयान पाकिस्तान के भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप स्टेज मैच का बॉयकॉट करने के ऐलान के बाद आया है. पाकिस्तान की सरकार ने एक्स पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी थी. इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान की टीम को भारत के किलाफ मैदान पर नहीं उतरना चाहिए.
रविवार को एक्स पर पाकिस्तान ने पोस्ट किया, ‘इस्लामिक गणराज्य ऑफ पाकिस्तान अपनी टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की इजाजत देता है, हालांकि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरा है.’
पाकिस्तान सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने अपनी आखिरी द्विपक्षीय सीरीज में 4-1 से हराया. वहीं पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 3-0 से मात दी.
#WATCH | Delhi: On Pakistan to boycott its match against India in the ICC Men’s T20 World Cup 2026, BCCI vice president and Congress MP Rajeev Shukla says, "ICC has issued a big statement, they have spoken about sportsmanship. We completely agree with the ICC. BCCI won't make any… pic.twitter.com/qRgwHzgDls
— ANI (@ANI) February 2, 2026
हालांकि आईसीसी पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से बहुत नाराज दिखी. आईसीसी ने कहा कि इसका असर खेल पर दीर्घकालिक असर हो सकते हैं. आईसीसी ने यह भी कहा था कि इस मुद्दे पर उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जवाब का इंतजार है. आईसीसी ने हालांकि कहा कि वह पाकिस्तान सरकार के चुनिंदा मैच खेलने के फैसले से सहमत नहीं है. आईसीसी का कहना है कि यह ग्लोबल खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के खिलाफ है, जहां सभी योग्य टीमों से इवेंट के शेड्यूल के हिसाब से खेलने की उम्मीद की जाती है.
बयान में कहा गया, “आईसीसी उम्मीद करता है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय तक चलने वाले परिणामों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और लाभार्थी है. आईसीसी की प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का सफल आयोजन बनी हुई है, जो पीसीबी सहित इसके सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए. उम्मीद है कि पीसीबी एक ऐसा समाधान तलाशेगा, जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे.”
यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अगर टीमें नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने रहती हैं, तो फिर क्या होगा? 24 जनवरी को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि सरकार आखिरी फैसला लेगी, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी पर संदेह के बादल छा गए थे.
सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया.
पाकिस्तान ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के साथ है. पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहा है. पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
