×

बीसीसीआई का आधिकारिक साझेदार बना ह्युंडई इंडिया

भारत को क्रिकेट से प्यार है, भारत को ह्युंडई कारों से प्यार है और यही कारण है कि ह्युंडई हमेशा से क्रिकेट के साथ जुड़ा रहा है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 10, 2016 3:26 PM IST

बीसीसीआई  © Getty Images
बीसीसीआई © Getty Images

देश की सबसे बड़ी कार निर्यातक और दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्युंडई इंडिया मोटर लिमिटेड ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ चार साल का करार किया। ह्युंडई अब बीसीसीआई का आधिकारिक साझेदार बन गया है और इस नए करार के तहत ह्युंडई 2016 से 2019 तक भारत में होने वाले भारतीय टीम के सभी अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों के अवागमन के लिए अपनी कारें प्रदान करेगी। ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाय के कू ने बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के साथ इस नए करार से संबंधित दस्तावेजों की अदला बदली की। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2016 (प्रिव्यु): भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभ्यास मैच

इस अवसर पर कू ने कहा, “भारत को क्रिकेट से प्यार है, भारत को ह्युंडई कारों से प्यार है और यही कारण है कि ह्युंडई हमेशा से क्रिकेट के साथ जुड़ा रहा है। मुझे यकीन है कि बीसीसीआई के साथ उसकी नई साझेदारी दोनों पक्षों के लिए लाभकारी साबित होगी।”

ठाकुर ने ह्युंडई को आधिकारिक साझेदारों के परिवार मेंशामिल करते हुए उसका स्वगात किया और कहा, “बीसीसीआई द्वारा भारत में आयोजित होने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए आधिकारिक साझेदार के तौर पर ह्युंडई का स्वागत है। ह्युंडई कार निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक लीडर है और हम उसके साथ अगले चार साल तक मजबूती के साथ काम करेंगे।”

TRENDING NOW

आपको बता दें भारतीय टीम इस समय टी20 विश्व कप मैचों में व्यस्त है। टीम इंडिया ने अभी हाल ही में खेले गए एशिया कप टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप को अपने नाम किया।