• Home
  • News
  • bcci grabs 46000 crore amount for ipl media rights 2023-2027

IPL मीडिया अधिकार: बीसीसीआई को अब तक 46000 करोड़ की बंपर कमाई

इंडियन प्रीमियर लीग ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की झोली भर दी है। बोर्ड को इस लीग से अभी तक कुल 46000 करोड़ की कमाई हुई है ।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 14, 2022, 08:31 AM IST

Published On Jun 14, 2022, 08:31 AM IST

Last UpdatedJun 14, 2022, 08:31 AM IST

ipl 2022

नई दिल्ली: आईपीएल के टीवी और डिजिटल अधिकारों के जरिए बीसीसीआई को 44075 करोड़ रूपये की कमाई होना तय है जिससे खेल जगत में यह सबसे अमीर लीग में से एक हो जाएगी।

अब तक मिली सूचना के अनुसार 2023 से 2027 के बीच 410 आईपीएल मैचों के लिए पैकेज ए (भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी अधिकार) 23575 करोड़ रुपये में बिके हैं यानी प्रति मैच 57.5 करोड़ रुपये।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय उपमहाद्वीप के लिए डिजिटल अधिकार 50 करोड़ रुपये प्रति मैच बिके हैं जिसे बोली लगाने वाले एक पक्ष ने पैकेज ए पाने वाले की चुनौती का सामना करके खरीदा। पैकेज बी से 20500 करोड़ रुपये मिले हैं यानी दो पैकेज बेचने के बाद बीसीसीआई की झोली में 44075 करोड़ रुपए आए।

दूसरे दिन नीलामी रुकने तक पैकेज सी के लिए दो हजार करोड़ रुपये की बोली लग चुकी थी। अब तीसरे दिन इसके आगे से बोली लगेगी।

बोर्ड को अब तक 46000 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है जो 2018 में मिले 16347 करोड़ रुपये से ढाई गुना ज्यादा है। टीवी के लिए बेसप्राइस 49 करोड़ रुपये और डिजिटल अधिकारों के लिए 33 करोड़ रुपये थी। समाचार एजेंसी पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक टीवी पर प्रसारण अधिकारी डिज्नी स्टार और डिजिटल पर वायकॉम 18 को मिले हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘हम 5.5 अरब डॉलर के करीब पहुंच रहे हैं। डिजिटल अधिकारों के लिए प्रति मैच 50 करोड़ रुपये मिलना बड़ी बात है। आज नीलामी छह बजे खत्म हुई और हम अभी पैकेज सी पर है जिसमें पांच साल के लिए 98 मैचों के ‘नॉन एक्सक्लूजिव’ डिजिटल अधिकार शामिल हैं। इसके बाद पैकेज डी आएगा जो विदेशी टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए है।’

एजेंसी- भाषा

Editor's Pick