Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 12:00 PM IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी जानकारी दी है.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने को लेकर केकेआर को टारगेट कर रहे थे.
देवजीत सैकिया ने कहा है कि बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है, जरूरत पड़ने पर वह उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के चयन के लिए कह सकते हैं, अगर वह अनुरोध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ने की अनुमति देगा.
#WATCH गुवाहाटी: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है और BCCI ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो… pic.twitter.com/zJ7Bilxl4X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2026
आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन पर बड़ी बोली लगाई थी. केकेआर ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था. मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत में जमकर बोली लगाई, मगर बाद में केकेआर ने बाजी मारी.
बांग्लादेश में हाल ही में मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला, जबकि दीपू चंद्र दास को निर्दोष पाया गया था. कुछ दिनों बाद, राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में कालीमोहर यूनियन के होसेंडांगा गांव में एक और हिंदू युवक की लिंचिंग कर दी गई, और इन घटनाओं से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. भारत की चिंता के मद्देनजर बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर पिछले कुछ समय से बीसीसीआई पर भी दबाव बढ़ता जा रहा था.
30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं. पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 60 मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
