BCCI को उम्मीद- सोमवार को टी20 विश्व रद्द होने का ऐलान करेगी ICC

टी20 विश्व कप रद्द होने पर अक्टूबर-नवंबर में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन हो सकेगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 19, 2020, 03:38 PM IST

Published On Jul 19, 2020, 03:38 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2020, 03:38 PM IST

(IANS)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को उम्मीद है कि आईसीसी सोमवार को होने वाली बैठक के बाद टी20 विश्व कप के स्थगित होने का ऐलान किया जाएगा जिससे कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन हो सके।

टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई में ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी में असमर्थता जाहिर की थी। वहीं बीसीसीआई को उम्मीद है कि ऐसा होना पर वो आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में कर सकेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने पीटीआई को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘पहला कदम एशिया कप को स्थगित करना था जो हो गया। आईपीएल के टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा के बाद ही हम अपनी योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह चुका है कि वे टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर अधिक उत्सुक नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वे फैसला नहीं कर रहे हैं।’’

उम्र को भूल जाएं, सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों से मेरे कौशल की तुलना करें : हरभजन सिंह

इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के ऑस्ट्रेलिया में 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है क्योंकि फिलहाल भारत 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी के अपने अधिकार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं बदलना चाहता। ऑस्ट्रेलिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करेगा ये उस समय स्पष्ट हो गया था जब क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सितंबर के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की तैयारी करने को कहा था।

हालांकि आईसीसी ने कहा है कि वो इतना बड़ा फैसला करने से पहले सभी संभावित ‘आपात’ विकल्पों पर विचार करना चाहता है और संचालन संस्था का इतने लंबे समय तक इंतजार करना असमान्य नहीं है।

आईसीसी के संचालन की जानकारी करने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘पाकिस्तान को 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी थी। श्रीलंका टीम बस पर आतंकी हमले के बाद सभी को पता था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड निकट भविष्य में बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं कर पाएगा।’’

लॉकडाउन ब्रेक के दौरान तेज गेंदबाजों को ज्यादा सावधान रहना होगा : इरफान पठान

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद आईसीसी ने अपने कर्मचारियों को महीनों तक पाकिस्तान में रखा जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले ही टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी कर रहा था। सभी को पता था लेकिन स्थल बदलने की औपचारिक घोषणा में महीनों लग गए क्योंकि खतरे का आकलन करना नियमों का हिस्सा है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘आईसीसी नौवें टी20 विश्व कप को ऐसे ही स्थगित नहीं कर सकता क्योंकि शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने मेजबानी को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी।’’

एशिया कप को 2021 में स्थगित किया जाना एहसान मनी और उनकी टीम के लिए झटका है जो भारतीय बोर्ड का विरोध कर रहे थे। एशिया कप की मेजबानी पीसीबी को ही करनी है।

Editor's Pick