×

IPL Auction 2026: BCCI ने नीलामी में जोड़े 9 नए नाम, बोर्ड ने अपनी गलती भी सुधारी

IPL Auction Updated List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेयर्स ऑक्शन के लिए लिस्ट में 9 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. यह नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. सबसे पहले 1355 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर किया था. इस...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 10, 2025 1:16 PM IST

IPL Auction Updated List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेयर्स ऑक्शन के लिए लिस्ट में 9 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. यह नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी.

सबसे पहले 1355 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर किया था. इस लिस्ट को बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजी को सौंपा. इसके बाद जो लिस्ट आई उसमें 350 खिलाड़ियों का नाम था. इसमें अब 9 और नए नाम शामिल किए गए हैं.

इस लिस्ट में त्रिपुरा के ऑल-राउंडर मणिशंकर मुरासिंह और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी स्वास्तिक छिकारा का नाम भी शामिल है. मलेशिया के वीरनदीप सिंह का नाम भी है. वीरनदीप सिंह असोसिएट टीमों का इकलौता खिलाड़ी है.

IPL Auction 2026 में शामिल होने वाले 9 नए खिलाड़ी (IPL Auction Updated List)

खिलाड़ीकैटेगिरीनागरिकताबेस प्राइस
मणिशंकर मुरासिंहअनकैप्ड ऑलराउंडर 10भारत₹ 30 लाख
स्वास्तिक छिकाराअनकैप्ड बैटर 4भारत₹ 75 लाख
वीरनदीप सिंहअनकैप्ड ऑलराउंडर 10मलेशिया₹ 30 लाख
इथन बॉशऑलराउंडर 4साउथ अफ्रीका₹ 75 लाख
क्रिस ग्रीनऑलराउंडर 4ऑस्ट्रेलिया₹ 75 लाख
केएल श्रीजीतअनकैप्ड विकेटकीपर 3भारत₹ 30 लाख
विराट सिंहअनकैप्ड बैटर 4भारत 30 लाख
राहुल राज नमालाअनकैप्ड बैटर 4भारत 30 लाख
चामा मिलिंदअनकैप्ड ऑलराउंडर 10भारत 30 लाख

इसके साथ ही चामा मिलिंद (हैदराबाद), केएल श्रीजीत (कर्नाटक), एथन बॉश (साउथ अफ्रीका), क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), राहुल राज नमाला (उत्तराखंड) और विराट सिंह (झारखंड) भी इस सूची में शामिल हैं.

टीमों को इन 359 खिलाड़ियों में से 77 खिलाड़ियों को खरीदना है. और इन 77 में से 31 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है और इसमें कुल 40 खिलाड़ी शामिल हैं.

TRENDING NOW

BCCI ने दो नामों में गलतियां सुधारीं

इसके अलावा बीसीसआई ने दो खिलाड़ियों की नागरिकता में सुधार किया है. इंग्लिश खिलाड़ी माइल्स हेमंड को गलती से भारतीय क्रिकेटर लिख दिया गया था. इसके साथ ही भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी की नागरिकता को ठीक किया गया है. चौधरी पंजाब के लिए अंडर19 क्रिकेट खेल चुके हैं. वह कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. वह वहां तस्मानिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. और बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेलते हैं. उन्हें अब विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है. निखिल पंजाब से आने वाले अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे क्रिकेटरों के साथ खेल चुके हैं.