×

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए बीसीसीआई ने मांगे आवेदन, जानिए क्या है प्रकिया ?

बीसीसीआई ने उम्मीदवारों को आवेदन 28 नवंबर, 2022 को शाम 6 बजे तक जमा कराने के लिए कहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 19, 2022 9:50 AM IST

बीसीसीआई ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया. कहा जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सेमीफाइनल में हार के बाद चयनकर्ताओं पर गाज गिरी है. बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं. बीसीसीआई ने उम्मीदवारों को आवेदन 28 नवंबर, 2022 को शाम 6 बजे तक जमा कराने के लिए कहा है.

कौन कर सकते हैं आवेदन ?

राष्ट्रीय चयनकर्ता (वरिष्ठ पुरुष) के 5 पदों के लिए योग्यता के लिए उम्मीदवार के लिए वह लोग आवेदन कर सकते हैं, दो कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 ODI और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं. इसके साथ ही उसने कम से कम 5 साल पहले खेल से संन्यास ले लिया हो. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 सालों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (जैसा कि बीसीसीआई के नियमों और विनियमों में परिभाषित है) का सदस्य रहा है, चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा.

वरिष्ठ चयन समिति का वर्तमान में दो साल का कार्यकाल है, जिसे 2006 में 1 वर्ष से बढ़ा दिया गया था, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर एक अतिरिक्त वर्ष का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली सिलेक्शन कमिटी को बर्खास्त किया

TRENDING NOW

बता दें कि चेतन शर्मा के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई थी. इसके अलावा वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थी. टी-20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंचने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकती है, शुक्रवार को बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया.