• Home
  • News
  • BCCI is unlikely to remove umpire Nigel Lling from IPL final

आईपीएल फाइनल मैच से नाइजल लॉन्ग को नहीं हटाएगी बीसीसीआई

अंपायर नाइजल लॉन्ग पर बैंगलुरू-हैदराबाद मैच में विराट कोहली से बहस के बाद अंपायरों के कमरे का दरवाजा तोड़ने का आरोप है।

Edited By : Press Trust of India |May 07, 2019, 01:17 PM IST

Published On May 07, 2019, 01:17 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2019, 01:17 PM IST

अंपायर नाइजल लॉन्ग, विराट कोहली (BCCI)

इंग्लैंड के अंपायर नाइजल लॉन्ग को विराट कोहली से बहस के बाद स्टेडियम के एक कमरे के दरवाजे को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए बीसीसीआई को भुगतान करना पड़ सकता है लेकिन भारतीय बोर्ड 12 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल से उन्हें नहीं हटाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान कोहली ने शनिवार को बेंगलुरू में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान नो-बाल के एक विवादित फैसले को लेकर अंपायर से बहस की थी जिस पर वो भड़क गए थे। रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर ने पारी के ब्रेक के दौरान अंपायरों के कमरे का दरवाजा जोर से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया ।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग को इस पर सफाई देनी पड़ सकती है लेकिन वो हैदराबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल से नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2019 के पहले क्वालिफायर में भिड़ेंगे चिर प्रतिद्वंदी मुंबई-चेन्नई

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव आर सुधाकर राव ने कहा कि अंपायर ने नुकसान की भरपाई कर दी है। केएससीए अधिकारियों के कहने के बाद उन्होंने 5000 रूपये दिए और उसकी रसीद भी मांगी। लॉन्ग 56 टेस्ट, 123 वनडे और 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं और विश्व कप के अंपायरों में से एक होंगे।

Editor's Pick